कच्ची शराब के जखीरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार……

छत्तीसगढ़/ धमतरी। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमला द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मगरलोड के ग्राम मड़ेली में बेचने की नीयत से बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने की सूचना पर आबकारी टीम को मिली। इसके मद्देनजर दल द्वारा आज सुबह छापामार कर कमार डेरा मड़ेली निवासी बिहार, रुपौतीन और चिंताराम के आधिपत्य से कुल 31 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद किया गया तथा मौके पर 80 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया गया। आबकारी दल द्वारा आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(1)(ख), 34(2) तथा 59(क) आब. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि पंजाब राज्य में नकली शराब के उपभोग से हुई जनहानि के मद्देनजर आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण/धारण/ परिवहन/विक्रय पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *