महासमुंद : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए फॉर्म का वितरण प्रारंभ : 10 अगस्त तक कर सकते हैं फाॅर्म जमा

महासमुंद 07 अगस्त 2020

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि समग्र शिक्षा द्वारा संचालित जिले के 3 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय विकासखंड बागबाहरा के सुनसुनिया, पिथौरा के लाखागढ़ एवं बसना विकासखंड के बंसुला में सत्र 2020-21 के कक्षा 06 में प्रवेश हेतु एडिमशन फॉर्म का वितरण प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि ईच्छुक पालकगण कोविड-19 के समस्त नियमों का पालन करते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर एडमिशन फॉर्म प्राप्त कर सकते है तथा 10 अगस्त 2020 तक फॉर्म भरकर जमा कर सकते है (एस.टी., एस.सी., ओ.बी.सी., अल्पसंख्यक समुदाय के अप्रवेशी, शाला त्यागी, अनाथ, एकल पालक तथा बी.पी.एल. श्रेणी) की बालिकाओं को शासन के नियमानुसार प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित अधीक्षिकाओं से सम्पर्क कर सकते हैं। इनमें श्रीमती रक्षा साहू (सुनसुनिया) मो.नं. 93404-24767, श्रीमती लुनेश्वरी बिसेन (लाखागढ़) मो.नं. 91310-00199 एवं श्रीमती गीतांजली नाग (बंसुला) के मो.नं. 83191-40475 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *