5 इनामी और 2 महिला नक्सली समेत 16 न​क्सलियों ने किया सरेंडर

कोण्डागांव। नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सली लगातार मुख्यधार में वापस लौट रहे हैं इसी कड़ी में प्रदेश के दो जिलों से 16 नक्सलियों ने आत्मसर्मपण कर दिया। इनमें कोण्डागाव जिले से 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तो दंतेवाड़ा जिले से 6 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।

कोण्डागांव जिले में 4 नक्सलियों ने SP सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।आत्मसमर्पण करने वालों में नक्सलियों में 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। ये लोग केशकाल क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं।

वहीं दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, 5 इनामी नक्सलियों ने भरमार बंदूक के साथ समर्पण किया है, इस दौरान विधायक देवती कर्मा और एसपी वहां पर मौजूद रहे। ये नक्सली तीर धनुष लेकर समर्पण करने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *