रायपुर : कोरोना महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुए धरसीवा विधानसभा की विधायिका श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने 11 अगस्त को अपने जन्मदिन के अवसर में किसी भी प्रकार का कोई भी कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरा देश – विदेश कोरोना वायरस से ग्रस्त है जिसके लिए शासन ने भी गाइडलाइन जारी की है जिसका पालन करने के लिए विधायक शर्मा ने लोगों से अपील की है एवं विधायक शर्मा ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर व्हाट्सएप, फेसबुक, टि्वटर,सोशल मीडिया आदि के माध्यम से ही स्नेह और आशीर्वाद दे सकते हैं।
कोरोना संक्रमण के कारण धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा 11 अगस्त को नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन
