समुद्र में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने में भारत हुआ ‘आत्मनिर्भर’, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन,

नई दिल्ली । पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे अंडमान निकोबार के लिए समुद्र के नीचे ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा का उद्घाटन करेंगे । इधर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज आत्मनिर्भर भारत सप्ताह का शुभारंभ करेंगे।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दो अलग-अलग कार्यक्रम हैं, पीएम मोदी आज अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए समुद्र के नीचे ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा का उद्घाटन करेंगे। पीएम ने रविवार को ऑप्टिकल फाइबर पर जानकारी देते हुए कहा था कि ये सुनिश्चित करना है कि अंडमान व निकोबार को बाहरी दुनिया से वर्चुअल तरीके से जुड़ने में कोई परेशानी न हो.. उन्होने ये भी कहा कि अंडमान और निकोबार ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम में अहम भूमिका अदा करेंगे।

इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ‘आत्मनिर्भर भारत सप्ताह’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। रक्षा मंत्री कार्यालय ने रविवार देर रात ट्वीट कर कहा कि कार्यक्रम का आयोजन दोपहर साढ़े 3 बजे होगा। राजनाथ सिंह ने डिजिटल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि.. “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ‘आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जाएगा जो रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में स्वावलंबी होगा।”

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने की एक अहम पहल करते हुए 101 हथियारों और सैन्य उपकरणों के आयात पर 2024 तक के लिए रोक लगाने की भी रविवार को घोषणा की है। इन उपकरणों में हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, मालवाहक विमान, पारंपरिक पनडुब्बियां और क्रूज मिसाइल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *