जन्माष्टमी पर विशेष संयोग, तुला-मकर और मीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

रायपुर. सनातन परंपरा में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र एवं वृष राशि के चंद्रमा में हुआ था। इस बार यह पावन पर्व हमेशा की तरह दो दिन पड़ रहा है। गृहस्थों के लिए 11 अगस्त का दिन और साधु-संतों के लिए 12 अगस्त का दिन शुभ रहेगा। जन्माष्टमी में 27 साल बाद एक बेहद अद्भुत संयोग बन रहा है। 1993 के बाद जन्माष्टमी पर पहली बार बुधाष्टमी और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। ज्योतिषविद का कहना है कि तुला, मकर और मीन राशि वालों को इससे अधिक लाभ हो सकता है। चंद्र दर्शन के बाद करें व्रत का पारायण जन्माष्टमी व्रत का पारायण रात्रि में चन्द्रमा के दर्शन करने पर ही किया जाता है तभी व्रत पूर्ण होता है। इस बार 11 अगस्त को चंद्रोदय रात्रि 11 बजकर 41 मिनट पर होगा और 12 अगस्त को चंद्रोदय रात्रि 12 बजकर 18 मिनट पर होगा। लड्डू गोपाल के अभिषेक लिए शाम 5 पांच बजे से छह बजकर चार मिनट के बीच में गोधूलि वेला में विशेष शुभ समय होगा। गाय के दूध दही और माखन से करें लड्डू गोपाल का अभिषेक। लड्डू गोपाल का पीताम्बरी (पीले वस्त्र) और मोर पंख से श्रृंगार करें।

किस दिन करें जन्माष्टमी व्रत ज्योतिषचार्य विभोर इंदुसुत कहते हैं कि इस बार जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग तो नहीं बनेगा, लेकिन 11 अगस्त को सुबह 9 बजकर 6 मिनट से ही अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी जो पूरे दिन और मध्यरात्रि में व्रत के पारायण के समय भी उपस्थित रहेगी। इसलिए गृहस्थों के लिए 11 अगस्त को जन्माष्टमी व्रत करना श्रेष्ठ होगा। 12 अगस्त को सूर्योदय पर अष्टमी होगी और द्वापर में श्रीकृष्ण के प्राकट्य के समान ही चन्द्रमा का उच्च राशि में होना और पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग होने से दीक्षित वैष्णवों के लिए 12 अगस्त को जन्माष्टमी व्रत करना श्रेष्ठ होगा। साथ ही वृद्धि योग भी बन रहा है, जोकि वर्षों बाद बना है। यह शुभ है। तुला- इस राशि के जातकों की धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। रुपये-पैसों को लेकर सभी चिंताएं दूर होंगी। भगवान कृष्ण को सफेद मक्खन का भोग लगाएं। कच्ची लस्सी से श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। मकर- मकर राशि वाले पढ़ाई-लिखाई में बेहतर करेंगे। एकाग्रता बढ़ेगी और करियर में तरक्की मिलेगी। मकर राशि के जातक कृष्ण भगवान को झूला झुलाएं। गंगाजल से कृष्ण का अभिषेक करें। मीन- मीन राशि वालों को व्यापार में सफलता मिलेगी और बड़े कष्ट दूर होंगे। मीन राशि के जातक बेसन की बर्फी से श्रीकृष्ण को भोग लगाएं। केसर युक्त दूध से उनका अभिषेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *