बॉडी में विटामिन डी की भरपूर मात्रा से संक्रमण को दे सकते हैं मात

पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण को लेकर रिसर्च की जा रही है। ऐसी ही कुछ रिसर्च में सामने आया है कि विटामिन डी कोरोना वायरस को रोकने में काफी कारगर साबित हो सकता है। ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन के वैज्ञानिकों का मानना है कि विटामिन डी कई माध्यमों से सार्स-सीओवी-22 से लड़ने में इम्यूनिटी सिस्टम की मदद कर सकता है। इस स्टडी को आयरिश मेडिकल जर्नल ने प्रकाशित किया है। वही एक लैसेट पेपर के अनुसार विटामिन डी की कमी विभिन्न देशों में कोरोना की डेथ रेट के संभावित कारणों में से एक है। हालांकि एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि इस विषय पर अभी और रिसर्च करने की जरूरत है।

इम्यूनिटी बूस्टर है विटामिन डी

विटामिन डी हमारे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। जिससे ब्लड सेल के टूटने की आशंका कम हो जाती है। ब्लड सेल टूटने से बीमारियां होने लगती हैं। विटामिन डी की अधिक डोज लेना खतरनाक है। क्योंकि इससे हायर विटमिनोसिस होने का खतरा हो सकता है, जिससे डायरिया हो सकता है। विटामिन डी की डोज डॉक्टर की सलाह से लेनी चाहिए।

विटामिन डी की कमी के लक्षण

उदास रहना, वजन बढ़ना, बार-बार संक्रमित होना, अधिक वजन महसूस होना, घाव का आसानी से न भरना, हड्डियों के रोग, बाल झड़ना, सिर में पसीना आना, पाचन संबंधी दिक्कतें।

ऐसे बढ़ाएं विटामिन डी

1. रोज सुबह 30 मिनट धूप में बैठें।

2. मछली, अंडा, दूध और दही आदि का सेवन करें।

3. विटामिन डी-3 कैप्सूल या पाउडर लें।

जान लें ये बातें

– 90 परसेंट भारतीयों में विटामिन डी की कमी

– 4 से 5 नैनो ग्राम शरीर में होनी चाहिए विटामिन डी का मात्रा

– 1 से 3 नैनो ग्राम ही है ज्यादातर भारतीयों के शरीर में विटामिन डी

विटामन डी से भरपूर आहार

1. गाय का दूध

2. दही

3. संतरा

4. दलिया

5. ब्रेड

6. मशरूम

7. अंडे की जर्दी

8. फैटी फिश

इन सभी चीज़ों की बराबर मात्रा लेते रहने से बॉडी में विटामिन डी की कमी नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *