पढ़ाने के नाम पर नौ साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

रायपुर 10 अगस्त 2020। राजधानी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग बच्ची को पढ़ाने आता था, इस दौरान सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग से घिनोनी हरकत की। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम मोहम्मद अरसद रहमानी (25) है जो मूलतः बिहार का रहने वाला है और यहां पर पंडरी, लक्ष्मी नगर मदरसा के पास रहता है। आरोपी 9 साल की पीड़िता को पढ़ाने के लिए आता था। घटना वाले दिन पीड़िता घर मे अकेली थी, इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने रोते हुए इसकी पूरी जानकारी आपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर आरोपी को खम्हारडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाने में 376, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *