रायपुर : छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष ने पदभार किया ग्रहण

श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दी
बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर, 13 अगस्त 2020

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री शफी अहमद ने आज श्रम कल्याण मंडल के कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने श्री शफी अहमद को नए जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक श्री खेल साय सिंह, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक डॉ. विनय जायसवाल, कृषि मंडी बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री रामशंकर साहू सहित अन्य सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *