छत्तीसगढ़: रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार…

अंबिकापुर। सेवानिवृत्त चौकीदार से पेंशन बनाने के लिए रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग के लिपिक को गिरफ्तार किया गया है। आवेदक लोचन सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो में इसकी शिकायत की थी। आवेदक की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने लिपिक विनय कुमार सिन्हा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। लिपिक द्वारा सात हजार रिश्वत की मांग की गई थी। आवेदक पहले भी आरोपी को 3 हजार रिश्वत दे चुका था।

उप पुलिस महानिरिक्षक आरिफ शेख के दिशा निर्देशन में भ्रष्टाचार रोधी कार्यवाही के अंतर्गत आज एंटी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर की टीम ने ट्रेप की कार्यवाही करते हुए जल संसाधन विभाग में पदस्थ आरोपी लिपिक विनय कुमार सिन्हा को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। लोचन सिंह निवासी अम्बिकापुर ने उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में शिकायत की थी कि उसके पिता रघुराम जो जल संसाधन विभाग से वर्ष 2015 में चौकीदार के पद से सेवानिवृत्त हो गये थे। उनका आज तक ग्रेच्युटि एवं पेशन का पैसा नहीं मिला है। इसी कार्य के लिए आरोपी द्वारा आवेदक से 7000/- रूपये रिश्वत की मांग किया गया था। इन कार्यों के लिए आवेदक ने पूर्व में भी आरोपी को 3000/- रूपये दे चुका था।

शिकायत का एन्टी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर ने सत्यापन कराया और जब यह सिद्ध हो गया कि एक लोक सेवक अपने शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन के लिए अवैध धन की मांग कर रहा है तो आज एन्टी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर की टीम ने जल संसाधन के कार्यालय से आवेदक के द्वारा आरोपी को रिश्वत की रकम को लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 7 भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम 1988 के तहत् दण्डनीय अपराध होने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *