3 ईनामी सहित 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हत्या,लूटपाट, आगजनी मामले में अपराध दर्ज

दंतेवाड़ा। 3 ईनामी नक्सली सहित 16 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी के समक्ष लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में तीनो 1-1 लाख के ईनामी नक्सली जनमिलिशिया कमांडर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली अलग-अलग थाना क्षेत्रों से है। समर्पित नक्सलियों पर समर्पण से पहले हत्या,लूटपाट, आगजनी, पुलिस रैकी जैसे दर्जनों अपराध थे। मुख्यधारा पर लौटने पर छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति के तहत सभी नक्सलियों को मिलेगा लाभ। बता दें अब तक इस अभियान में 83 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *