भारत में पहली बार एक दिन में आये 66,999 केस, आंकड़ा पहुंचा 24 लाख के पार

भारत में लगातार कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बीते 9 दिनों से भारत में कोरोना वायरस के मामले अमेरिका और ब्राजील से ज्यादा सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में आज देश में पहली बार कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 24 घंटे में 943 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 66,999 मामले सामने आये हैं और 943 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 24,59,613 हो गई है। जिसमें 6,60,348 एक्टिव केस हैं। जबकि, 17,50,636 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि, कोरोना वायरस के कारण भारत में अब तक 48,144 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 2,68,45,688 टेस्ट हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 12 अगस्त तक टेस्ट किए गए कोविड 19 सैंपलों की कुल संख्या 2,68,45,688 है, जिसमें 8,30,391 सैंपलों का टेस्ट बुधवार यानी 12 अगस्त को किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *