रायपुर, 14 अगस्त 2020
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू मिनी स्टेडियम महासमंुद में ध्वजारोहण करेंगे। वे सवेरे 7 बजे रायपुर से महासमंुद के लिए प्रस्थान कर 8 बजे सर्किट हाउस महासमंुद पहंुचेंगे। वे 9 बजे मिनी स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। श्री साहू 10.30 से 11.30 बजे सर्किट हाउस में आम जनता से भेंट करने के बाद वापस रायपुर आएंगे।
