रायपुर. 14 अगस्त 2020
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, वाणिज्यिक कर मंत्री तथा बलौदाबाजार जिले के प्रभारी श्री टी.एस. सिंहदेव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। वे 15 अगस्त को सबेरे पौने सात बजे सड़क मार्ग से रायपुर से बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे सवा आठ बजे बलौदाबाजार पहुंचकर वहां ध्वजारोहण करेंगे और जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री सिंहदेव सवेरे 11 बजे वहां से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर साढ़े 12 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
