रायपुर, 14 अगस्त 2020
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार 15 अगस्त को पूर्वान्ह 8ः50 से 9ः30 बजे तक जांजगीर-चांपा जिले के जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वाजारोहण पश्चात विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 9ः40 बजे दर्राभाठा-कुलीपोटा में स्थानीय कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण में शामिल होंगे। वे पूर्वान्ह 10ः20 से 10ः30 बजे तक हाथकरघा कौशल उन्नयन प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन करेंगें। मंत्री गुरू रूद्रकुमार प्रशिक्षण कार्यक्रम केन्द्र का अवलोकन पश्चात पूर्वान्ह 10ः45 बजे सर्किट हाउस पहुचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात दोपहर 12 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगें।
