रायपुर, 14 अगस्त 2020
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय हाई स्कूल मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। वे सर्किट हाउस जांजगीर-चांपा से सवेरे 8.45 बजे प्रस्थान कर 8.50 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान पहुचेंगे। वे वहाँ सुबह 8.50 ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे।
