छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा पोला- तीजा का तिहार……..

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज दोपहर बारह बजे से पोरा (पोला)- तीजा का तिहार मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर नांदिया-बैला की पूजा की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए एक सेल्फी जोन बनाया गया है, जहां नांदिया बैला के साथ सेल्फी ले सकेंगे।
कार्यक्रम में पोरा (पोला) चुकी, शिवलिंग की पूजा की जाएगी। रइचुली झूला और चकरी झूला भी कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया है। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए आयोजन में सीमित संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ का पोरा (पोला)-तिहार मूल रूप से खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है।

खेती किसानी में बैल और गौवंशीय पशुओं के महत्व को देखते हुए इस दिन उनके प्रति आभार प्रकट करने की परम्परा है। घरों में बच्चे मिट्टी से बने नंदीबैल और बर्तनों के खिलौनों से खेलते हैं। घरों में ठेठरी, खुरमी, गुड़-चीला, गुलगुल भजिया जैसे पकवान तैयार किए जाते हैं और उत्सव मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *