रायपुर 18 अगस्त 2020 ।
मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत माना बस्ती क्षेत्र की किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति आत्मनिर्भर बनाने पर मितानिन बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक का उद्देश्य किशोरियों को मानसिक समस्या से मुक्ति दिलाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। मितानिन बैठक में ज़िला चिकित्सालय रायपुर, स्पर्श क्लिनिक के चिकित्सा मनोवैज्ञानिक डी.एस परिहार द्वारा किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने की जानकारी प्रदान की गई ।
बैठक की जानकारी देते हुए ज़िला चिकित्सालय रायपुर, स्पर्श क्लिनिक के चिकित्सा मनोवैज्ञानिक डीएस परिहार ने बताया वर्तमान समय में कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है । जिसके कारण लोगों के मन में एक तनाव की स्थिति बनी हुई है इसलिए इससे मुक्ति दिलाने के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, गायन के जरिये से किशोर-किशोरियों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लियें मोबाइल पर किशोरियों का एक स्वास्थ्य ग्रुप भी बनाने का प्रस्ताव बना है । जिसे ‘’जय हो’’ के नाम से बनाया गया है ।
उन्होंने जानकारी दी कि ‘’जय हो’’ ग्रुप के माध्यम से मितानिन किशोरियों को आत्मनिर्भर बनने के वीडियो देखने और तनाव को कैसे कम करें,लोगों से अपनी बात कैसे रखें,अपना राजदार किसको बनाएं, माता-पिता से बेहतर आपका कोई भी राजदार नहीं होता है । साथ ही माहवारी के दिनों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने और लॉक डाउन एवं अनलॉक के समय में किस प्रकार बेहतर हाइजीन रख सकते हैं साथ ही इस ग्रुप के माध्यम से पोषण आहार और इम्यूनिटी के बारे में भी जानकारी दी जायेगी ।
चिकित्सा मनोवैज्ञानिक परिहार ने कहा इस ग्रुप में किशोरियों को स्वास्थ्य, आहार, किशोरी प्रजनन तथा जीवन कौशल से संबंधित स्वास्थ्य , व्यक्तिगत स्वच्छता और सफाई, शारीरिक व्यायाम, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित पेयजल, अतिसार प्रबंधन तथा आहार के अंतर्गत मूलतत्व, खाने पकाने की स्वस्थ आदतें, गर्भावस्था के दौरान आहार और शिशु देखभाल से संबंधित जानकारी देना है ।
इसके अतिरिक्त इस ग्रुप के माध्यम से किशोरीयों को प्रजनन तथा यौनिक स्वास्थ्य के अंतर्गत परिवार नियोजन, एचआईवी, एड्स, यौन शिक्षा, तथा जीवन कौशल के अंतर्गत निर्णय लेना, संप्रेषण, दबाव प्रबंधन, नेतृत्व, गृह प्रबंधन, सार्वजनिक सेवाएं प्राप्त करने कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान करने से संबंधित वीडियो भी भेजे जायेगें ।
इस दौरान माना बस्ती की सरपंच उषा सोनी, मितानिन ट्रेनर पुष्पा साहू, मितानिन मीरा बैस, पूनम निर्मलकर, लता पटेल, विष्णी ध्रुव, अनीता यदु, के साथ-साथ माना बस्ती क्षेत्र की मितानिन एवं किशोरियाँ उपस्थित रहीं।
तनाव को कम करने के लिये बनेगा स्वास्थ्य ग्रुप….किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति आत्मनिर्भर बनाने पर बैठक का आयोजन
