आज से एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन बहाल…रायपुर के लोगों को मिलेगी ट्रैफिक की समस्या से निजात

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक साल के अधिक समय से बंद एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन को आज से खोल दिया गया है । बता दें कि एक्सप्रेस वे पर सड़क और ब्रिज की खराबी के कारण पूरे एक्सप्रेस वे को बंद कर दिया गया था।

लंबे समय से एक्सप्रेस वे शुरु होने की प्रतीक्षा लोगों को थी। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने अधिकारियों के साथ इस रोड का निरीक्षण किया और उसके बाद सर्सिव रोड को तत्काल खोलने की मांग की।

जिसके बाद आज से रेलवे स्टेशन से लेकर पंडरी तक एक्सप्रेस वे के अंतर्गत सर्विस रोड को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *