मुंगेली। अमोरा गांव में बाढ़ में फंसे परिवार के 11 सदस्यों का रेस्क्यू जारी है। रात में अंधेरा और पानी ज्यादा होने के कारण SDRF की टीम रात में नहीं पहुंच पाई थी।देर रात रायपुर से पहुंचा बचाव दल पहुंच जरुर गया था, लेकिन बचाव कार्य भोर होते ही शुरु हो पाया है।
पूरी रात घर की छत पर परिवार मौजूद रहा। अच्छी बात ये रही कि रात में बारिश नहीं होने से कुछ राहत इस परिवार को मिला। बहरहाल बचाव कार्य जारी है।
