हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में एक बड़ा अजीब मामला सामने आया है। यहां ट्रेजरी विभाग के एक अफसर के ड्राइवर के पास इतनी संपत्ति मिली है कि उसका आंकलन करना मुश्किल है।मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान रह गया कि एक ड्राइवर की नौकरी करने वाले ने इतनी सम्पत्ति कैसे बना ली। छापेमारी में उसके पास से काफ केश, सोने चांदी के जेवर,कई लग्जरी गाड़ियां, मोटरसायकिल और एक पिस्टल समेत काफी कीमती सामान बरामद हुआ है।
ट्रेजरी विभाग के अफसर के ड्राइवर के पास मिली अकूत संपत्ति
मामला आंध्र प्रदेश के अनंतपुर का है, यहां ट्रेजरी विभाग के एक अफसर की धंधेबाजी की पोल तब खुली, जब उसके ड्राइवर के पास से अकूत सम्पत्ति बरामद हुई। ये साड़ी संपत्ति ट्रेजरी ऑफिसर की है जो उसने अपने ड्राइवर के रिश्तेदार बालाप्पा के घर पर छिपाई थी।
अफसर पर घूस लेकर बिल पास करने का आरोप
पुलिस ने जानकारी के बाद छपामारी की तो भंडाफोड़ हुआ। पता चला कि ट्रेजरी विभाग के अधिकारी ने यह संपत्ति अवैध तरीके से इकट्ठा की है। उस पर बिल पास करने के लिए घूस लेने का आरोप है। इसी घूस के पैसों से उसने इतनी सम्पत्ति बना ली और पकड़े जाने के भी से अपने ड्राइवर के घर में छिपा दिया।
ड्राइवर के पास से छापेमारी में मिला ये सामान
बता दें कि शुरुआत में पुलिस को हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी, जिसपर उन्होंने छापेमारी की कार्रवाई की। लेकिन छापेमारी में जो उन्हें मिला, उसे देख हैरान रह गए। पुलिस को 49 लाख रुपये के फिक्स डिपॉजिट सहित 84 किलो चांदी, 2.4 किलो सोना, 15 लाख रुपये कैश, 27 लाख रुपये के बॉन्ड ,एक हार्ले डेविडसन बाइक, कई अन्य लग्जरी गाड़ियां, तीन पिस्टल एयरगन और एक घोड़ा मिला, जिसे सीज कर दिया गया।
अनुकंपा के आधार पर मिली थी नौकरी
बता दें कि ट्रेजरी अफसर को अनुकंपा के आधार पर 2006 में नौकरी मिली थी। अफसर के पिता पुलिस में सिपाही थे, ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।
वहीं जानकारी के मुताबिक, अब तक कोई नामजद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। हालाँकि मामले की जानकारी राज्य के पुलिस चीफ गौतम सवांग को दी गयी है और कहा जा रहा है कि केस को एंटी-करप्शन ब्यूरो को सौंपा जाएगा।
