नई दिल्ली : आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता राजीव गांधी की आज यानी की 20 अगस्त को 75वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी है। राहुल ने अपने पिता को दूर दृष्टि से परिपूर्ण और वक्त से बहुत आगे का बताया।
राहुल ने अपने पिता की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राजीव गांधी एक गजब के द्रष्टा और अपने वक्त से बहुत आगे के व्यक्ति थे। लेकिन, इन सबसे परे वो एक उदार और प्रेम से ओत-प्रोत इंसान थे।‘ राहुल ने आगे लिखा, ‘मैं उन्हें अपने पिता के रूप में पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं। हम उन्हें आज और हर दिन याद करते हैं।
इस तरह आए राजनीति में
बता दें कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में मुंबई में हुआ। जब भारत को अंग्रेजी शासन की गुलामी से आजादी मिली तो इनकी उम्र तीन साल थी। पायलट बनने की इच्छा मन में दबाकर राजीव गांधी को राजनीति में तब आना पड़ा जब मां इंदिरा गांधी की सिख कट्टरपंथियों ने हत्या कर दी थी तो अचानक राजीव को राजनीति का रुख करना पड़ा। साल 1984 में वो देश के 9वें सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। इस दौरान राजीव गांधी ने अपने कार्यों से देश की जनता के दिलोदिमाग पर अमिट छाप छोड़ीय़ एक ही कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किए, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। 21 मई को लिट्टे उग्रवादियों ने उनकी जान ले ली थी।
‘
