नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में बारिश की वजह से खराब हुए सड़कों का मरम्मत कार्य जल्द कराया जाएगा। बुधवार को अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नोडल अधिकारी रमाकांत साहू की उपस्थिति में चर्चा की। उन्होने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व सांसद विजय बघेल के निधि से होने वाले विकास कार्य को शीघ्र पूर्ण करने कहा।
आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने निगम के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसे सड़कों को पहले चिन्हित करे जो बारिश की वजह से खराब हुआ है। सड़कों में हुए गड्ढों को मुरम व डस्ट से पेक करने कहां। साथ ही स्थाई कार्य के लिए मरम्मत प्रस्ताव तैयार कर लोक निर्माण विभाग दुर्ग को भेजने कहां। समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंता आर के साहू, अधीक्षक देवव्रत देवांगन, सहायक अभियंता बी के सिंह, उप अभियंता हिमाशु कावडे़, अखिलेश गुप्ता, उमयन्ती ठाकुर उपस्थित थे।
खराब सड़कों का मरम्मत जल्द -गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू……..
