छत्तीसगढ में 6 नये बैंक खुलेंगे……..

छत्तीसगढ़ के छह जिलों में नये कॉपरेटिव बैंक खुलेंगे। राज्य सरकार ने इसे हरी झंडी दे दी है। आज राज्य कैबिनेट की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया कि रिजर्व बैंक को छह जिलों में बैंकों को खोलने का प्रस्ताव भेजा जायेगा और रिजर्व बैंक की स्वीकृति मिलते ही इसे शुरू कर दिया जायेगा। जिन जिलों के लिए कॉपरेटिव बैंक की मंजूरी दी गयी है, उसमें महासमुंद, बलौदाबाजार, बालोद, बेमेतरा, जांजगीर और सरगुजा शामिल हैं। आपको बता दें कि अभी प्रदेश में 5 बैंक कार्यरत हैं, जो अपेक्स बैंक के अंतर्गत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *