छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ बेकाबू……..

रायपुर 20 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना हर दिन नये रिकॉर्ड बना रहा है। आज प्रदेश में अब तक के सर्वाधिक मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक ही दिन में 916 नये मरीज मिले हैं। हालांकि ये रात 8.30 बजे तक के आंकड़े हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के आखिरी स्वास्थ्य बुलेटिन में ये आंकडे उससे भी कहीं ज्यादा हो सकते हैं। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18501 हो गयी है, वहीं 6594 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में मौत की बात करें तो आज अभी तक 4 मौत प्रदेश में हुई है, आंकड़े अब मौत के प्रदेश में बढ़कर 168 हो गये हैं। वहीं 554 मरीजों को आज डिस्चार्ज भी किया गया है।

रायपुर में आज 330 नये मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग ने भी कोरोना के रिकार्ड तोड़ दिये हैं, दुर्ग में 183 नये मरीज मिले हैं। वहीं दंतेवाड़ा में 38, सुकमा में 37, सरगुजा में 34, रायगढ़ में 32, जांजगीर में 30, कोरिया में 27, नारायणपुर में 20, कांकेर में 20, कोरबा में 19, जशपुर में 19, सूरजपुर में 17, राजनांदगांव में 16, बिलासपुर में 15, कोंडागांव में 14, बलौदाबाजार में 9, गरियाबंद में 8, मुगेली में 8, बीजापुर में 8, धमतरी में 6, महासमुंद में 6, बस्तर में 6, कबीरधाम में 5, बेमेतरा में 4, बलरामपुर में 4 और बालोद में 1 मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *