नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया….राहुल गांधी ने PM पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि देश को दो अर्थव्यस्थाएं चलाती हैं। पहली संगठित क्षेत्र की जिनमें बड़े बिजनेस आते हैं, दूसरी है असंगठित जिनमें छोटे दुकानदार, किसान, स्मॉल मीडियम बिजनेस और लाखों गरीब लोग आते हैं। पिछले 6 सालों में असंगठित अर्थव्यवस्था को नरेंद्र मोदी ने बर्बाद किया, क्योंकि वो इसका पैसा बड़े बिजनेस के हवाले करना चाहते है। इस अर्थव्यवस्था पर नोट बंदी, गलत जीएसटी और अचानक लॉकडाउन करके आक्रमण किया गया है।

छत्तीसगढ़ की सरकार गरीबों की रक्षा कर रही

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार असंगठित और संगठित अर्थव्यवस्था को बैलेंस करने का काम करती है। छत्तीसगढ़ की सरकार अपनी योजनाओं से गरीब, किसान, मजदूर वर्ग के लोगों की रक्षा कर रही है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री और राज्य के सभी मंत्रियों को बधाई देता हूं। यहां कमजोर वर्ग को मजबूत बनाने का काम हो रहा है और विकास किया जा रहा है।

आरएसएस-बीजेपी लड़वा रही

देश में आरएसएस और बीजेपी के लोग एक हिंदुस्तानी को दूसरे से लड़ाने का काम कर रही है। हमें इसे रोकना होगा। छत्तीसगढ़ में या देश में जहां भी एक हिंदुस्तानी से दूसरे को लड़ाया जाएगा, कांग्रेस पार्टी उन्हें ऐसा करने से रोकेगी। हम देश को तोड़ने नहीं बल्कि जोड़ने का काम करेंगे, छोटे मजदूर, किसान और दुकानदारों की आवाज उठाने का काम करेंगे।

कांग्रेस नहीं जनता के भवन होने चाहिए

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी प्रदेश के हर जिले में राजीव भवन बना रही है। इसे लेकर राहुल गांधी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि हर जिले में कांग्रेस पार्टी का दफ्तर हो। इन भवनों को राजीव भवन नाम दिया गया है। नाम भले ही राजीव भवन है, मगर यह जनता का भवन या दफ्तर होना चाहिए। इसके दरवाजे आम जनता के लिए हमेशा खुले होने चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *