छत्तीसगढ़: दुकानों को खोलने और बंद करने के समय में हुआ बड़ा बदलाव…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला कलेक्टर किरण कौशल ने दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है। कलेक्टर द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार अब दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही खुलेंगी। बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए डीएम अब दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने कोविड प्रोटोकाॅल का सख्ती से पालन कराने की कवायद शुरू कर दी है। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के घरों से बाहर निकलने पर कार्रवाई के साथ-साथ होम क्वारेंटाइन के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए आदेश दिए हैं।

वहीं दुकानों को लेकर जारी नए आदेश के अनुसार अब दुकानें दूसरे पहर में चार घंटे पहले बंद हो जाएंगी। तीन बजे के बाद बिना किसी अतिआवश्यक काम के लोगों का घरों से निकलना भी प्रतिबंधित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *