रायपुर एम्स में अगले तीन दिन नहीं होगी कोरोना की जांच, जानिए ये बड़ी वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच रायपुर एम्स से आज बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अगले तीन दिन तक कोरोना की जांच नहीं होगी।

दरअसल डिसइन्फेक्शन के चलते कोरोना की जांच अगले तीन दिन तक नहीं करने का फैसला लिया गया है। डिसइन्फेक्शन के बाद वापस कोरोना की जांच की जाएगी।

वहीं अब अगले तीन दिन तक कोरोना सैंपल की जांच के लिए मेकाहारा भेजा जाएगा। बताते चले कि एम्स में रोजाना औसतन 900 सैंपल की जांच होती थी।

गुरुवार को 1052 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 18637 हो गई है। इनमें से 11739 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 6726 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 172 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *