कोरोना काल के बाद पूरी होगी प्रदेश में 14,580 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया…शिक्षा मंत्री

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि प्रदेश में 14,580 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया कोरोना काल के बाद पूरी होगी। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी के साथ न्याय करेगी।

बता दें कि प्रदेश में 14,580 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से लटकी हुई है, प्रदेश भर से युवा लगातार इस भर्ती को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है लेकिन कोरोना संकट आ जाने के कारण भर्ती में देरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *