छत्तीसगढ़ में 768 नए कोरोना मरीज, 8 लोगों की मौत,

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज शुक्रवार को देर शाम तक 768 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है, जबकि 8 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है. साथ ही 266 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज मिले 768 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से रायपुर से 253, दुर्ग से 88, राजनांदगांव से 67, सुकमा से 53, कांकेर से 49, जांजगीर-चांपा से 37, रायगढ़ से 33, बस्तर से 26, कोरिया से 25, बिलासपुर से 23, धमतरी से 19, गरियाबंद से 14, कोण्डागांव से 11, बलौदाबाजार से 9, महासमुंद व कोरबा से 8-8, बालोद व दंतेवाड़ा से 7-7, जशपुर व बीजापुर से 6-6, कबीरधाम से 5, नारायणपुर से 4, बेमेतरा से 3, सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर से 2-2, मुंगेली से 1 मरीज शामिल है. सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है. बीती देर रात भी रायपुर से 53 और कांकेर से 1 मरीज मिला था.

राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 19 हजार 459 पहुंच गई है. जिसमें से 12 हजार 5 मरीज कोरोना को मात देकर वापस घर लौटे है. जबकि अभी भी 7 हजार 274 मरीज सक्रिय है. प्रदेश में अब तक 180 लोगों की कोरोना से जान गई है. राज्य कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड डेस्क ने इसकी पुष्टी की है.

देखिए जिलेवार कोरोना के मरीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *