रायपुर : चार शासकीय उचित मूल्य की दुकान निलंबित…….

रायपुर, 25 अगस्त 2020

गरियाबंद जिले के विकासखण्ड छुरा के शासकीय उचित मूल्य दुकान करचाली, अकलवारा, द्वारतरा एवं रानीपरतेवा अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया गया कि करचाली की उचित मूल्य की दुकान ग्राम पंचायत करचाली द्वारा एवं ग्राम पंचायत अकलवारा, द्वारतरा एवं रानीपरतेवा की शासकीय उचित मूल्य की दुकान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रानीपरतेवा द्वारा संचालित किया जा रहा था। इन दुकानों को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खड़मा में संलग्न किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  सहायक खाद्य अधिकारी राजिम एवं गरियाबंद द्वारा किये गए जांच के उपरांत छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिकाओं का उल्लंघन किया जाना पाया गया। समिति प्रबंधक, अध्यक्ष एवं विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब लिया गया। उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधान कारक नहीं पाये जाने के कारण इन राशन दुकानों को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद द्वारा निलंबित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *