कोरिया। जिले में पुलिस कर्मियों को आवास की समस्या के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 700 पुलिस कर्मी पदस्थ हैं, इनमें से कई पुलिस कर्मियों को पुलिस विभाग के जर्जर भवनों में रहना पड़ रहा है तो कई पुलिस कर्मी किराये में मकान लेकर रह रहे हैं।
बात करें मनेन्द्रगढ़ सब डिवीजन की तो कोटाडोल जनकपुर और मनेन्द्रगढ़ थाने में पदस्थ पुलिस कर्मियों को ज्यादा परेशानी हो रही है । जिले के सुदूर कोटाडोल थाने में पुलिस आवास की कमी के चलते यहां पदस्थ पुलिस कर्मियों को थाने में ही परिवार सहित रहना पड़ रहा है। थाने में पदस्थ एक एसआई एस के कंवर आरक्षक और महिला आरक्षक कोटाडोल थाने में ही बने स्टोर रूम गार्ड रूम और विश्राम गृह में परिवार के साथ रहने को मजबूर है। थाने के पास बना बैरक अनुपयोगी हो गया है
पुलिस कर्मियों ने शासन की स्पंदन योजना को लेकर होने वाली बैठक में अपनी समस्या भी बताई है। पुलिस आवासों की कमी को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस मुख्यालय को जर्जर हो चुके भवनों की जानकारी देकर नए भवनों के लिए एक प्रस्ताव भेजा गया है।
