बेडरूम में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला पंचायत सचिव का शव

 बिलासपुर। शहर के उसलापुर इलाके से महिला पंचायत सचिव की हत्या का मामला सामने आया है। मर्डर की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि महिला क लाश उसके बेडरूम में मिली है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सकरी थाना क्षेत्र का है, जहां चंदना डडसेना अपनी बेटियों के साथ रहती थी। चंदना डडसेना सरगांव के चुनचुनिया गांव में पंचायत सचिव के तौर पर पदस्थ है। बताया गया कि आज पंचायत सचिव चंदना की बेटी घूमने के लिए कोटा गई हुई थी। इस दौरान वह लगाताार अपनी मां को फोन कर रही थी, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद चंदना की बेटी ने पड़ोसी को फोन कर अपनी मां से बात करवाने को कही। लेकिन जब पड़ोसी ने घर पर जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। चंदना बेडरूम में संदिग्ध अवस्था में पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *