अनलॉक 4: स्कूल-कॉलेज पर सरकार ने दिया ये जवाब….

देश भर में 1 सितंबर से अनलॉक 4 की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। धीरे-धीरे करके सभी निजी ऑफिस , सरकारी ऑफिस खुल रहे है। लोग फिर से अपने-अपने कामो पर लौट रहे है। ऐसे में अब सबकी नज़र स्कूल और कॉलेज पर है।

जारी होने वाली गाइडलाइंस

गृह मंत्रालय की ओर से जारी होने वाली गाइडलाइंस से पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को साफ कर दिया है कि सरकार की ओर से स्कूल और कॉलेज खोलने को लेकर कोई निर्देश नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अनलॉक को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस में स्कूल और कॉलेज के खोलने से संबंधित कोई निर्देश नहीं हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय

राजेश भूषण ने आगे बताया कि देश में जो भी गतिविधियां खोली जा रही हैं उसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय एसओपी जारी करती है। जब भी स्कूल और कॉलेज को खोलने का निर्णय होगा तो वो एसओपी प्रभाव में आएगा और उसको लागू किया जाना होगा। बता दें , भले ही कोरोना का संक्रमण कम होता दिख रहा हो, लेकिन इस वक़्त ऐसे कदम उठाना भी बहुत बड़ा रिस्क लेना हो सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि स्कूल और कॉलेज फिलहाल बंद ही रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस

देश में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मंत्रालय की ओर से बताया गया कि देश में अब तक 3 करोड़ 60 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या एक्टिव केस से तीन गुना ज्यादा है. उन्होंने बताया कि देश में लैब की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसमें प्राइवेट और सरकारी लैब दोनों हैं। जिसके कारण टेस्टिंग की संख्या बढ़ी है।

मंत्रालय की ओर से बताया गया कि कुल मामलों के 22.2 प्रतिशत केस ऐक्टिव हैं। रिकवरी रेट 75 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है. देश में कोरोना से मृत्युदर 1.58 प्रतिशत है जो कि दुनिया में सबसे कम में शामिल है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 6,400 की गिरावट दर्ज हुई है। ये पहली बार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *