तिजोरी में रखें ये चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा….

लखनऊ: कमाई चाहे जितनी हो अगर बरक्कत नहीं है और पैसे नहीं बचते हैं तो हमेशा आपके पास पैसों की कमी रहेगी। लेकिन कुंडली में ग्रहों और नक्षत्रों की खराब दशा कुछ लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होने देती। फलस्वरूप पैसा आकर भी हाथ में नहीं टिकता है। इंसान पाई-पाई के लिए मोहताज रहने लगता है। ऐसी समस्या से निपटने के लिए शास्त्रों में कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं, जिससे आपके पास कभी धन की कमी नहीं होगी और आपकी तिजोरी में सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

लाल रंग का कागज

यह एक अचूक टोटका है। इसके लिए एक लाल कागज चाहिए। कागज में अपनी इच्छा लिखकर उसे रेशमी धागे से बांध लें और पर्स में रख लें। ऐसा करने से जरूर आपकी इच्छा पूरी होगी।

चावल के दानें

शास्त्रों में अनाज और धन दोनों एक समान कहे गए हैं। अगर पर्स में चुटकी भर चावल रखते हैं तो यह अनचाहे खर्च को कम करता है और कभी पैसे की कमी नहीं होने देता है।

मां लक्ष्मी की तस्वीर

माता लक्ष्मी की वहीं पिक्चर अपने पर्स में रखें जिसमे वह बैठी हुई मुद्रा में हों। इससे आपको कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी।

बनाना है धनवान: तिजोरी रखें ये चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

पीपल का पत्ता

हिन्दू धर्म में पीपल और तुलसी दोनों को ही पूजनीय है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है की पर्स में हमेशा पीपल का पत्ता रखना चाहिए।पीपल के पत्ते को अभिमंत्रित करने के बाद शुभ मुहूर्त में इसे पर्स में नोटों के साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से पर्स हमेशा धन से भरा रहेगा, जरूरत के समय कभी भी आर्थिक परेशानी नहीं होगी।

चांदी का सिक्का

यदि आपके पास कोई चांदी का सिक्का पड़ा हो तो इसे भी पर्स में रखने से धन लाभ होता है। लेकिन ध्यान रहे की सोने या चांदी के सिक्के को पर्स में रखने से पहले इसे घर के मंदिर में मां लक्ष्मी के चरणों में रखें।

शीशे का टुकड़ा या चाकू

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पर्स में शीशे का कोई टुकड़ा या एक छोटा चाकू रखना चाहिए। यह उपाय भी धन वृद्धि में सहायक है। इसके आलावा आप पर्स में गोमती चक्र भी रख सकते हैं।

रुद्राक्ष

रुदाक्ष रखने से दरिद्रता दूर होती है और धन वृद्धि करता है। घर की तिजोरी या अलमारी में आपको हमेशा एक रुद्राक्ष रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *