भूलकर भी कमरे में न रखें ये चीजें, पति-पत्नी के रिश्ते में आती है दरार….

पति-पत्नी के बीच एक गलतफहमी रिश्ते में कड़वाहट भर देती है। कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता बेहद नाजुक होता है। ऐसे में उसे संजोकर रखना जरूरी होता है। यूं तो आमतौर पर हर घर में लड़ाई होती है। लेकिन ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, घर में वास्तु दोष होने पर बिना वजह भी पारिवारिक कलेश और पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं तो बेडरुम में इन चीजों का नहीं लगाना चाहिए।

1. हनुमान जी की तस्वीर-

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपने अपने बेडरुम में हनुमान जी की तस्वीर के अलावा युद्ध या किसी खतरनाक जानवर की तस्वीर लगा रखी है तो उसे हटा दें। कहते हैं कि इस तरह की तस्वीरों से पति-पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट आती है।

2. पानी न रखें जमा-

आमतौर पर लोग बेडरुम की डेकोरेशन के लिए बेडरूम में फव्वारा या फिश पॉट रख लेते हैं। वास्तु शास्त्र में घर मे पानी जमा रखना अशुभ माना गया है। कहते हैं कि इससे घर में कलह होती है। इसलिए सिर्फ पीने का पानी ही रखना चाहिए।

3. पलंग के पास शीशा-

माना जाता है कि बेडरुम में पलंग के पास शीशा नहीं लगाना चाहिए। इससे घर की शांति भंग होने के साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आती है। अगर आपके पलंग के पास शीशा लगा है, तो उसे सोते समय ढंग देना चाहिए।

4. खिड़की के पास बेड-

अक्सर लोग ताजी हवा के लिए खिड़की के पास बेड लगा लेते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र में खिड़की के पास बेड लगाना अशुभ माना गया है। कहते हैं कि इससे पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आती है।

कलह को दूर करने के उपाय-

1. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, पति-पत्नी के जीवन में शांति लाने के लिए नियमित तौर पर घर की सफाई करनी चाहिए। इसके अलावा पोछे के पानी में थोड़ा सा नमक डालना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से पारिवारिक कलह खत्म हो जाती है।

2. माना जाता है कि पत्नी के हाथों में दो पीली चूड़ियां होने से पति के साथ रिश्ता मधुर रहता है।

3. कहते हैं कि घर में जूते-चप्पलों का एक स्थान बनाएं और उन्हें वहीं सही तरीके से रखें। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *