रायपुर : मंत्रालय महानदी भवन में डाक संग्रहण की नयी व्यवस्था

रायपुर, 31 अगस्त 2020

राज्य शासन ने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए महानदी भवन में शासकीय एवं बाहरी व्यक्तियों के डाक संग्रहण की नई व्यवस्था की है। अब मंत्रालय महानदी भवन के कक्ष क्रमांक-ए-बी-02, प्रवेश द्वार क्रमांक-एफ, स्टेट बैंक के एटीएम के पास बनाए गए केन्द्रीय डाक कार्यालय में समस्त प्रकार के शासकीय डाक, बाहरी व्यक्तियों के आवेदन पत्र तथा अन्य समस्त प्रकार के पत्र डाक जमा किए जाएंगे। केन्द्रीय डाक कार्यालय के दूरभाष क्रमांक-8109440839 एवं 9755766766 पर संपर्क कर के इस संबंध में जानकारी ली जा सकती है। ज्ञात है कि राज्य शासन ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए मंत्रालय महानदी भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। इसी संदर्भ में डाक संकलन की नयी व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *