IAS रेणु जी पिल्ले…छत्तीसगढ़ की नई स्वास्थ्य सचिव…..

रायपुर: कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। सरकार ने 1991 बैच की आईएएस अफसर रेणु जी पिल्ले को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। रेणु पिल्ले अभी तक एसीएस चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के डीजी का एडिश्नल चार्ज संभाल रही थी। अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग के एसीएक की भी जिम्मेदारी दे दी गई है। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि निहारिका बारिक स्वास्थ्य सचिव के तौर पर पदस्थ हैं। लेकिन अब उनकी जगह रेणु पिल्ले को पदस्त किया गया है। बताया जा रहा है कि हेल्थ सिकरेट्री निहारिका बारिक दो साल के चाइल्ड केयर लीव पर जा रही है। वो अपने हसबैंड के साथ जर्मनी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *