रायपुर. निजी स्कूल संगठन ने फीस और ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। निजी स्कूलों द्वारा यह फैसला किया गया है कि यदि पालकों द्वारा फीस नहीं दी जाएगी, तो उनके द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी नहीं किया जाएगा। संगठन का कहना है कि आर्थिक रूप से सक्षम पालकों द्वारा भी फीस का भुगतान नहीं किया जा रहा। अभी तक सिर्फ 20 से 30 प्रतिशत पालकों द्वारा ही फीस का भुगतान किया गया है। पालकों के इस रवैए के कारण निजी स्कूलों काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन से लगभग 8 हजार निजी स्कूल जुड़े हुए हैं, जिनमें ढाई लाख से अधिक शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इन सभी को वेतन प्रदान करने के लिए निजी स्कूल फीस पर ही निर्भर हैं।
पालकों द्वारा फीस नहीं तो ऑनलाइन क्लास भी नहीं , निजी स्कूलों का फैसला
