बिलासपुर – गणेश विसर्जन के दौरान दो लोगों की तालाब में डूबने से मौत

बिलासपुर। जिले में गणेश विसर्जन के दौरान दो लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गहरे पानी मे जाने से दोनों डूब गए।

तोरवा व रतनपुर थाना क्षेत्र का यह मामला है। तालाब में दो की डूबने के बारे में पता चलते ही मौके पर दौड़कर आए लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की।

बताते चले कि शहर में सोमवार से गणपति विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। बप्पा के जयकारे लगाते हुए विसर्जन कर रहे हैं। वहीं हादसे की खबर से लोगों में खलबली मच गई। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *