पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में पूर्व राष्ट्रपति को अंतिम विदाई दी जाएगी। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान (10, राजाजी मार्ग, नई दिल्ली) पर सुबह 9.15 बजे से 12 बजे तक के लिए रखा जाएगा। बता दें कि 21 दिन तक सैन्य अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी का निधन हो गया था।
पीएम मोदी ने दी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास 10, राजाजी मार्ग ने उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
लोकसभा अध्यक्ष ने दी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास 10, राजाजी मार्ग ने उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
रक्षामंत्री ने प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास 10, राजाजी मार्ग ने उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
सीडीएस सहित तीनों सेना प्रमुखों ने दी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके निवास पर श्रद्धांजलि दी।
प्रणब मुखर्जी के पार्थिव शरीर को उनके निवास पर ले जाया जा रहा है
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पार्थिव शरीर को उनके निवास पर ले जाया जा रहा है। प्रणब मुखर्जी का कल आर्मी अस्पताल में निधन हो गया था।
