देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का आज अंतिम संस्कार किया गया। आज दोपहर 2 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में प्रणब मुखर्जी को अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान राजाजी मार्ग पर सुबह 9.15 बजे से 12 बजे तक रखा गया था उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। पीपीई किट पहले जवानों ने कंधा दिया है।
लाइव अपडेट्स पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का अंतिम संस्कार लोधी गार्डन श्मशान घाट में राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया है। प्रणब मुखर्जी के निधन पर चीन ने भी श्रद्धांजलि दी है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राजनीति में प्रणब मुखर्जी का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा। हम उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हैं।
