रायपुर: कोरोना संक्रमण के चलते बंद हुई बस सेवाओं के जल्द चलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। देश भर में फैले कोरोना महामारी की वजह से बस मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है, वही बस सेवाओं को बंद कर दी गई थी। अब वही बस मालिकों की परिवहन मंत्री के साथ हुई अहम बैठक के बाद उनकी प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है।
अब जल्द बस चलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। बस सेवा एक से दो दिन के भीतर शुरू कीया जा सकता है।बता दे कि बैठक में यह निर्णय भी लिया गया है राज्य सरकार ने दो महीने का टैक्स माफ कर दिया है, साथ ही आई फार्म और एम फार्म का शुल्क मध्यप्रदेश की तर्ज पर तय होगा। वहीं बस मालिक 40 प्रतिशत किराया बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को सौपेंगे।
