बिलासपुर पुलिस का “साईंबर मितान” अभियान लगभग 10000 लोग..एक साथ शुरू कर रहे हैं अभियान..

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस का साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता अभियान साइबर मितान एक कदम सजगता की ओर …आज सुबह से हुआ प्रारम्भ..!

शहर के विभिन्न जगहों पर मॉर्निंग वॉक और योगा करने वालों के साथ ही खिलाड़ियों को भी इस अभियान को लेकर जागरूक किया गया।

आज से हर शहर, हर गाँव, हर वार्ड और हर घर मे पहुँचेंगी.. लोगों को जागरूक करने वाली बिलासपुर पुलिस की टीम
अधिक जानकारी के अनुसार लगभग 10000 लोग एक साथ शुरु कर रहे है यह अभियान।

सभी लोगों से अपील की गई है कि वे 1 सितंबर से 8 सितंबर 2020 तक चलने वाले इस साइबर मितान अभियान से जुड़ें और हर घर में साइबर मितान बनाने का लक्ष्य हासिल करने में अपनी ओर से यथासंभव अधिक से अधिक सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *