सुशांत केस ड्रग एंगलः जांच के दायरे में 4 बड़े नाम- 2 राजनेता, 1 अभिनेता और 1 फिल्मकार

सूत्रों ने कहा कि उन 4 नामों में से दो मुंबई के राजनेता, एक अभिनेता और एक फिल्मकार है। एजेंसी फिलहाल रिया चक्रवर्ती के ड्रग कार्टेल से कथित लिंक की जांच कर रही है। सूत्रों ने यह भी कहा कि NCB के महानिदेशक राकेश अस्थाना अब तक की जांच का जायजा लेने के लिए मुंबई पहुंचे थे।

रिया अप्रत्यक्ष रूप से एक छोटे ड्रग कार्टेल से जुड़ी हुई हैं’

सिद्धार्थ पिठानी के खुलासे के आधार पर, CBI का मानना है कि ‘रिया अप्रत्यक्ष रूप से एक ड्रग कार्टेल से जुड़ी हुई थी’ जो बॉलीवुड ग्राहकों को ड्रग्स की आपूर्ति करता है और इसके संचालन के बारे में जानती हैं। साथ ही सूत्रों ने ये भी कहा कि गौरव आर्य नामक व्यक्ति से पूछताछ के बाद मामला और सांफ हो जाएगा।

सूत्रों ने यह भी कहा कि रिया कभी ड्रग्स और मारिजुआना की सीधे नहीं खरीदती थी और इसका जिम्मा नीरज, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा और केशव को सौंपा गया था। दक्षिण बंबई में ड्रग डीलर ‘चिंकू पठान’ के नेटवर्क और अंधेरी-जुहू में संचालित ‘इम्मा’ नाम के एक अन्य व्यक्ति की जांच की जा रही है।

सही समय पर जारी किया जाएगा समन’

जबकि हमने रिया और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, हमारे पास स्पष्ट जनादेश है कि हम मुंबई में पूरे ड्रग कार्टेल की जांच करेंगे।” सूत्रों ने जानकारी दी कि एजेंसी न केवल ड्रग पेडलर्स पर शिकंजा कसेगी बल्कि उन कार्टल्स की भी जांच करेगी जो मुंबई में काम कर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि वे जांच करेंगे कि कैसे प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ना केवल बॉलीवुड सेलेब्स के लिए, बल्कि मुंबईकरों के लिए भी कितनी आसानी से उपलब्ध हैं। एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि रिया चक्रवर्ती और अन्य को सही समय पर समन जारी किया जाएगा क्योंकि वे बस इसका एक हिस्सा हैं।

NCB ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) की धारा 20, 27 और 29 के तहत केस दर्ज किया है। ये धारा अवैध ड्रग्स की खरीद और खपत में आपराधिक साजिश से संबंधित है। सूत्रों ने बताया कि CBI और ED ने ड्रग कार्टेल से जुड़े 20 बॉलीवुड सितारों और राजनेताओं की सूची तैयार की है जो जांच के दायरे में आए हैं। इस सूची को NCB के साथ दोनों जांच एजेंसियों ने साझा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *