गरियाबंद : सरकारी स्कूल के क्लास रूम में फांसी के फंदे पर झूलती मिली प्रिंसिपल की लाश

गरियाबंद। जिले के एक सरकारी स्कूल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब प्रिंसिपल की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। तुरंत इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया।

प्रारंभिक जानकारी में पुलिस ने सुसाइड केस मान रही है। बताया जा रहा है कि उसने रिटायरमेंट के पहले स्कूल के क्लास रूम में ही फांसी लगा ली। वहीं घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

इधर सरकार स्कूल के प्रिंसिपल के सुसाइड की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *