धमतरी : ’वाॅक इन इंटरव्यू’ के लिए पंजीयन 04 सितंबर को : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय धमतरी में

धमतरी 01 सितंबर 2020

कोविड अस्पताल एवं कोविड केयर सेंटर में सफाई कार्य के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा निर्धारित मापदंड एवं संविदा दर पर भर्ती किया जाना है। इसके लिए आगामी 04 सितंबर को ’वाॅक इन इंटरव्यू’ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के, आठवीं पास, धमतरी जिले का मूल निवासी और शरीरिक रूप से स्वस्थ एवं सफाई कार्य के इच्छुक उम्मीदवार नियत तिथि को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं। अन्य शर्तें कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के स्थापना शाखा के लिपिक श्री मनीराम नेताम से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *