नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीडीपी विकास दर में भारी गिरावट को लेकर मंगलवार को सरकार (Government) पर निशाना साधा और दावा किया कि अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी और उसके बाद से एक के बाद एक गलत नीतियां (wrong policies) अपनाई गईं. उन्होंने ट्वीट (Tweet) किया, ‘‘ जीडीपी- 23.9 प्रतिशत हो गई. देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी (ruination) नोटबंदी से शुरू हुई थी. तब से सरकार ने एक के बाद एक ग़लत नीतियों की लाइन लगा दी.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था डुबो दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज से 6 महीने पहले राहुल गांधी जी ने आर्थिक सुनामी (Economic Tsunami) आने की बात बोली थी. कोरोना संकट (Coronavirus Crisis) के दौरान हाथी के दांत दिखाने जैसा एक पैकेज घोषित हुआ. लेकिन आज हालत देखिए. जीडीपी -23.9 प्रतिशत तक गिर गई. भाजपा सरकार (BJP Government) ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया.’’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Chief spokesperson Randeep Surjewala) ने कहा, ‘‘मोदी जी, अब तो मान लीजिए कि जिसे आपने “मास्टरस्ट्रोक” कहा, वास्तव में वो “डिजास्टर स्ट्रोक” थे! नोटबंदी, ग़लत जीएसटी, और देशबंदी (Lockdown).’’
देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में 23.9% की भारी गिरावट
गौरतलब है कि कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े सोमवार को जारी किए. इन आंकड़ों में जीडीपी में भारी गिरावट दिखी है.
सकल घरेलू उत्पाद में पिछले वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.
