रायपुर : आपदा पीड़ितों को 68 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

रायपुर, 1 सितम्बर 2020

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती है। प्रदेश के सूरजपुर जिले में ऐसे ही 17 प्रकरणों में 68 लाख रूपए की आर्थिक सहायता। राजस्व परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की गई है। तहसील ओड़गी के ग्राम दवना के निवासी पतिराम, ग्राम देवड़ी के हिरमन सिंह, ग्राम मसनकी के सुरेन्द्र, ग्राम बिशालपुर के धनकुंवर और ग्राम चिकनी के सुबासो की मृत्यु पनी में डूब जाने के कारण मृतकों के निकटतम पीड़ित परिजन को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की गई हे।

राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत सूरजपुर जिले की भैयाथान तहसील की जमुनिया बाई, ग्राम शिवप्रसाद नगर की बेलसिया बाई और ग्राम चुनगढ़ी के सुबेरसाय की मृत्यु पानी में डूबने से होने तथा ग्राम ग्राम बरपारा के सुखदेव तथा ग्राम खोंपा की परमिला राजवाड़े की मृत्यु आकाशीय बिजली के गिरने से होने पर मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। तहसील प्रतापपुर के ग्राम गोविन्दपुर के धर्मप्रकाश की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से, ग्राम मायापुर की वबीता ग्राम भरदा की पल्लवी तथा ग्राम गिरिया की बबीता की मृत्यु सांप काटने से होने पर चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार से तहसील प्रेमनगर के ग्राम दुर्गापुर के लालदस की मृत्यु अकाशीय बिजली गिरने से होने पर तथा ग्राम रघुनाथपुर के चंद्रिका प्रसाद, ग्राम नवापाराकलां के ईयाराम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *