जम्मू कश्मीर के लिए राजभाषा बिल पास, कर्मयोगी योजना को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। मोदी कैबिनेट ने आज बुधवार को हुई बैठक में कर्म योगी योजना को मंजूरी दी है। तो वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर के लिए राजभाषा बिल को पास कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के लिए राजभाषा बिल पास कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने कर्मयोगी योजना को भी मंजूरी दे दी है। अब इस योजना के तहत अधिकारियों के तिल को बढ़ाया जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले हफ्ते सरकारी योजना में भर्ती के लिए अलग-अलग टेस्ट को हटाकर एक टेस्ट का फैसला कैबिनेट ने लिया था और आज कैबिनेट ने कर्म योगी योजना को मंजूरी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *